अनूपपुर/वेद शर्मा। स्वतंत्रता दिवस के दिन जैतहरी में स्कूल ड्रेस पहने बच्चे के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने मामले में कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में नगर परिषद जैतहरी लिखे वाहन के पास एक कर्मचारी द्वारा बच्चे के बाल पकड़कर खींचते हुए दिखाई देने का दावा किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी जताई गई और कार्रवाई की मांग उठी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जैतहरी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया है।
आदेश में कर्मचारी के कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही का द्योतक बताते हुए यह कार्रवाई की गई है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सामने आए इस मामले में नगर परिषद की कार्रवाई के बाद अब यह मामला चर्चा में है।

.webp)