ज्वालेश्वर के पास बस-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, ऑटो चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

Updesh Awasthee
0
वेद शर्मा/अमरकंटक। अमरकंटक-ज्वालेश्वर मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। ज्वालेश्वर के समीप बस और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई थी।

अभी मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में ऑटो चालक की मृत्यु हो गई है। वहीं ऑटो में सवार होशंगाबाद की एक महिला और अमरकंटक की 23 वर्षीय स्थानीय महिला घायल हुई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में ऑटो और बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!