भोपाल: शहर की प्रतिष्ठित संस्था "शांति-गया साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति" के छठवें वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी गई। समिति की अध्यक्ष कांति शुक्ला 'उर्मि' एवं सचिव अरुण अर्णव खरे ने परिणामों की घोषणा करते हुए सूचित किया कि इस वर्ष का शांति-गया साहित्य शिखर सम्मान जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार प्रबोध गोविल को दिया जाएगा। उड़ीसा के दिनेश माली को उनके रचनात्मक अवदान के लिए हरिशंकर श्रीवास्तव साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
कृति सम्मानों में नैली राजेश सिंह स्मृति उपन्यास सम्मान ग़ाज़ियाबाद के आचार्य राजेश कुमार एवं उदयपुर की आशा पांडेय को संयुक्त रूप से, लघुकथा सम्मान शर्मिला चौहान एवं मनोरमा पंत को एवं बाल साहित्य के लिए डॉ मालती बसंत एवं पद्मा चौगांवकर को दिए जाएँगे। शकुंतला उर्मलिया श्रेष्ठ कृति सम्मानों के लिए दीपक गिरकर एवं सुदर्शन सोनी (उपन्यास), कर्नल डॉ गिरिजेश सक्सेना एवं डॉ वर्षा ढोबले (लघुकथा) तथा लाल देवेंद्र श्रीवास्तव एवं जीनत एहसान कुरैशी (बाल साहित्य) का चयन किया गया। इनके साथ ही कला के लिए हिदायत खान (लोक कलाकार, जोधपुर) एवं सुधीर पंडया (हॉबी, भोपाल), खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अशोक कुमार (हॉकी ओलिंपियन), लाइफ टाइम अचीवमेंट एवं जी एल यादव (सेलिंग, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) तथा खेल लेखन के लिए हरीश हर्ष (भिलाई) को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह २२ अक्तूबर को भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

