मुन्नालाल कोरी जिला इकाई शिवपुरी के अध्यक्ष नियुक्त

Updesh Awasthee
0
राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को आयोजित संगठन के कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाशाख़ा शिवपुरी के अध्यक्ष बने,जुझारू एवं कर्मठ संगठक श्री मुन्नालाल कोरी द्वारा भोपाल स्थित प्रदेश  संघ कार्यालय भवन पहुंचकर संघ के संरक्षक एवं मार्गदर्शक सर्वश्री शील प्रताप सिंह पुंडीर प्रांताध्यक्ष श्री व्यासमुनि चौबे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवी सिंह सनोडीया,बादशाह खान आदि कर्मचारी नेताओं से भेंट कर  पुष्पहारों से सम्मान किया गया।

संघ की ओर से प्रांताध्यक्ष श्री चौबे द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर व पुष्पहार से सम्मानित कर उन्हें संगठन की नीतियों का अनुसरण करते हुए कर्मचारी हितों के संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निर्वहन का आव्हान किया।एवं उन्हें बधाइयां ओर शुभकामनाएं दी गई। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!