शहडोल की बेटी का वैश्विक मंच पर चयन, सांसद Himadri Singh जाएंगी उज़्बेकिस्तान

Updesh Awasthee
0
अनूपपुर, वेद शर्मा:
शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण! लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के प्रतिनिधिमंडल में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह का चयन हुआ है।

देश की 543 सदस्यीय लोकसभा में से चयनित केवल तीन युवा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में हिमाद्री सिंह को शामिल किया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल 4 से 7 सितंबर 2026 तक उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर रहेगा।

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच शहडोल की बेटी को अंतरराष्ट्रीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में स्थान मिलना शहडोल और मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।

युवा महिला सांसद के रूप में श्रीमती हिमाद्री सिंह ने संसद में क्षेत्र की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना क्षेत्रवासियों के लिए उत्साह और गर्व का विषय है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!