बाढ़ की आशंका के चलते अनूपपुर में हाई अलर्ट

Updesh Awasthee
0
अनूपपुर, 30 अगस्त 2026:
जिले में आगामी तीन - चार दिन भारी बारिश की आशंका तथा प्रदेश के कुछ हिस्सों मे बाढ वचर  लगातार हो रही वर्षा, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा स्वयं स्थिति पर निरंतर नजर बनाऎ हुए है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कार्यालय कलेक्टर अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 56 (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) में 24 घंटे सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। 

कलेक्टर श्री झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षा, नदी-नालों के जलस्तर, जलभराव एवं अन्य आपदा संबंधी घटनाओं की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। कलेक्टर के आदेशानुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। 

प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री मनोज कुमार रौतेल (मो. 9131271968), दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सुश्री कमलेश्वरी यादव (मो. 9301522935) एवं सुश्री सपना रजक (मो. 9685158619), तथा रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री भोलेलाल कोल (मो. 9171365430) तैनात हैं।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0755-2840603, 07659-181 तथा ई-मेल aapda.anuppur@gmail.com के माध्यम से आमजन आपदा संबंधी सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत (मो. 9424507799) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिलेवासियों से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा, जलभराव अथवा बाढ़ जैसी किसी भी आपदा संबंधी सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम को दें, ताकि प्रशासन द्वारा समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यहाँ यह विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि जिले के किसी बडी नदी मे बाढ की स्थिति हाल के वर्षों मे नहीं देखी गयी है। 

राजेन्द्रग्राम - अमरकंटक के बीच पहाडी और बरसाती बसनिहा नाला मे तेज बारिश के कारण पुल के उपर से पानी बहने के कारण कुछ घंटों के लिये यातायात बंद हो जाता है।
कलेक्टर श्री झा ने MPRDC को यहाँ नया पुल बनाने के लिये निर्देशित किया है। शीघ्र ही इस योजना पर काम शुरु होगा।
जिले की जर्जर - कमजोर बिल्डिंगों और कच्चे घरों को लेकर भी बारिश मे अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरुरत है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!