इंदौर के गाड़ी अड्डा इलाके में सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई राहगीर या वाहन चालक गड्ढे में न गिर जाए। फिलहाल सड़क धंसने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यहां पहले ड्रेनेज की लाइन बिछाई गई थी और पास में ड्रेनेज का चैंबर भी बना हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ड्रेनेज लाइन या चैंबर की वजह से सड़क धंसी हो सकती है। #ग्वालियर के बाद अब #इंदौर में सड़क धंसने का मामला सामने आया है।
20-Foot-Deep Pit Appears as Road Suddenly Sinks in Indore, Public in Panic
August 27, 2026
0

