ईशान पार्क के गणेश उद्यान का कायाकल्प, मंत्री कृष्णा गौर और महिला मंडली का आभार

Updesh Awasthee
0
भोपाल, 22 जुलाई 2026:
गोविंदपुरा विधानसभा में रायसेन रोड पर स्थित ईशान पार्क कॉलोनी के निवासियों के लिए गर्व का विषय है कि उनके लोकप्रिय गणेश पार्क और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। यह कायाकल्प क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के विशेष प्रयासों, कॉलोनी की महिला मंडली के उदार दान और ईशान पार्क रखरखाव सहकारी संस्था के सक्रिय सहयोग से संभव हुआ है। 

Ganesh Park at Ishan Park Revamped with Support from Minister Krishna Gaur and Women's Group

ईशान पार्क कॉलोनी के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के सहयोग से नगर निगम के ठेकेदार द्वारा लगभग ₹1,58,000 की लागत से पार्क में महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से चबूतरे का विस्तार एवं नवीनीकरण, उस पर कोटा पत्थर लगाना व घिसाई का कार्य, और चबूतरे के चारों ओर कॉटन वाल का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त गिट्टी भराई का कार्य भी संपन्न कराया गया, जिसके लिए कॉलोनी वासियों ने माननीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

महिला मंडली की सराहनीय पहल 
कॉलोनी की महिला मंडली ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ₹55,530 की सहयोग राशि प्रदान की है। इस राशि का उपयोग पार्क को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है, जिसमें चबूतरे के तीनों तरफ सीढ़ियों का निर्माण, गणेश जी व माताजी के स्थान के अंदर फर्शी लगाना, और चबूतरे के चारों ओर पक्का फर्श व ब्लॉक लगवाना शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से चबूतरे पर हाथ रेलिंग भी लगवाई गई है और जल निकासी के लिए पाइप लाइन का कार्य भी किया गया है।

रखरखाव संस्था का योगदान 
ईशान पार्क रखरखाव सहकारी संस्था ने भी मंदिर परिसर के रखरखाव हेतु ₹24,300 व्यय किए हैं। इस राशि से मंदिर के सामने नए कोम्बो ब्लॉक लगवाए गए हैं और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य किए गए हैं।

इस कार्य की सफलता पर संस्था और रहवासियों ने महिला मंडली का आभार जताया है। साथ ही, रखरखाव सहकारी संस्था ने समस्त कॉलोनी वासियों से अपील की है कि वे पार्क और मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में अपना निरंतर सहयोग प्रदान करें। इस संयुक्त प्रयास ने ईशान पार्क को एक आदर्श कॉलोनी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!