भोपाल, 31 मई 2026: मध्य प्रदेश सरकार और भोपाल पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोपाल की शांति और सद्भाव के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ समान रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने जहां एक और तेलंगाना के विधायक टी राजा को भोपाल में सभा करने की अनुमति नहीं दी तो दूसरी ओर इंस्टाग्राम के माध्यम से तनाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश करने वाली दो आईडी संचालकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया है।
जैसा कि पहले ही स्पष्ट हो गया था कि तेलंगाना के विधायक श्री टी राजा, भोपाल में "धर्म सभा" के नाम पर एक ऐसा आयोजन करने जा रहे हैं जिसका धर्म और साधु संतों से कोई सरोकार नहीं है। श्री राजा अपने पोलिटिकल प्रॉफिट के लिए देशभर में इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं और खुद को भारत का सबसे बड़ा हिंदू नेता बताने की कोशिश कर रहे हैं। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए श्री राजा कई बार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। जब भोपाल पुलिस कमिश्नर ने श्री राजा को भोपाल में सभा करने की अनुमति नहीं दी तो उन्होंने एक बार फिर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।
भोपाल पुलिस ने जहां एक और श्री राजा को भोपाल में सभा करने से रोक दिया तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर श्री राजा के विरोध के नाम पर भोपाल की शांति और सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी “adventure_with_araz” और “md_amir_khan_444” द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत मिली। शुरुआती जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351(3) और 323(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। धर्मरक्षक ग्रामीण के शिशुपाल ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर मिल रही कथित धमकियों को लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कुछ साक्ष्य पुलिस को सौंपे गए हैं।

.webp)