अनूपपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सतना में जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत राकेश कुमार कर्ष का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रबंधक परीक्षा 2024 में चयन हुआ है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की जारी चयन सूची में उनका नाम क्रमांक 43 पर शामिल है। श्री राकेश कुमार कर्ष अनूपपुर के जमुना कालरी के है निवासी।
राकेश कुमार कर्ष का यह चयन उनके निरंतर संघर्ष मेहनत और समर्पण की कहानी को बयां करता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 बीपीएम नागौद के रूप में की, 2022 से 2024 तक विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में पदस्थ रहे। इसके बाद उन्होंने राष्टीय स्वास्थ्य मिशन राज्य कार्यालय में राज्य सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतना के पद पर पदस्थ है।
शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और आज मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित होकर अपनी प्रतिभा एवं मेहनत का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उनकी इस उपलब्धि से सतना एवं अनूपपुर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने राकेश कुमार कर्ष को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राकेश कुमार कर्ष की सफलता उन सभी युवाओं और शासकीय सेवकों के लिए प्रेरणादायी है] जो नौकरी के साथ अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का सपना देखते हैं। उनका सफर बताता है कि लगन] मेहनत और निरंतर प्रयास के साथ सफलता जरूर हासिल की जा सकती है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

.webp)