सीहोर कावड़ यात्रा: स्पेशल ट्रेन

Updesh Awasthee
0
रतलाम 25 अगस्‍त।
श्री कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कावड़ यात्रा के अवसर पर सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, सीहोर – संत हिरदाराम नगर भोपाल के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार:
गाड़ी संख्या 09243 सीहोर- संत हिरदाराम नगर भोपाल स्पेशल तत्‍काल प्रभाव से 26 अगस्‍त, 2026 तक सीहोर से 17.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 09244 संत हिरदाराम नगर– सीहोर स्पेशल तत्‍काल प्रभाव से 26 अगस्‍त, 2026 तक संत हिरदाराम नगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18.30 बजे सीहोर पहुँचेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!