आदिवासी परिवारों की पीड़ा देख पसीजा दिल, विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने किया बड़ा ऐलान

Updesh Awasthee
0
आलीराजपुर
। उदयगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंबी के ग्राम छारवी स्थित खारिया फलिया में पेयजल संकट से जूझ रहे आदिवासी परिवारों की समस्या को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बड़ा मानवीय निर्णय लिया है। दोनों नेताओं ने घोषणा की है कि यदि प्रशासन दो दिनों के भीतर स्थायी समाधान नहीं करता, तो वे अपने निजी खर्च से बोरवेल खुदवाकर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

खारिया फलिया के लगभग 20 आदिवासी परिवार लंबे समय से जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को प्रतिदिन एक किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर नाले में बने गहरे गड्ढे से पानी लाना पड़ता है। इसी दूषित पानी का उपयोग पेयजल एवं घरेलू कार्यों के लिए किया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। महेश पटेल ने कहा कि आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि प्रशासन शीघ्र समाधान नहीं करता, तो वे स्वयं बोरिंग कराकर पेयजल की व्यवस्था करेंगे।

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व है तथा प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कदम उठाने चाहिए।

ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान संभव हो सकेगा। जनसेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा यह संकल्प क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नवीन सेन 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!